फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

किश्तवाड़ में एसपीओ के हत्यारे दोनों आतंकियों को मारकर लिया शहादत का बदला

विज्ञापन
terrorist problem
किश्तवाड़। सुरक्षाबलों द्वारा चार दिन के अंदर एसपीओ के हत्यारे आतंकियों को मारा जाना एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। दोनों आतंकियों आशिक हुसैन व बशीर अहमद के पास से पुलिस ने एक एके 47 व एक इंसास राइफल भी बरामद की है। दोनों दच्छन के गांव टंडर के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन

आशिक हुसैन चौबीस दिन पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जबकि बशीर आत्मसमर्पण कर चुके हिज्बुल आतंकी यासिर का भाई है। शुक्रवार को दोनों आतंकियों ने 13 अप्रैल को एसपीओ पाशिद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी जबकि दूसरा एसपीओ विशाल सिंह घायल हो गया था।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल से दहशतगर्द चिनाब वैली में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने में जुटे हुए हैं। लंबे अंतराल के बाद एक नवंबर 2018 से शुरू हुईं आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। यहां बीते डेढ़ साल में करीब छह आतंकी हमले हो चुके हैं। इनमें भाजपा और आरएसएस के नेताओं समेत चार की हत्या कर दी गई। एक नवंबर 2018 की रात आतंकियों ने परिहार बंधुओं को गोली मारी थी। भाजपा प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या कर आतंकी फरार हो गए थे। इस हमले के पांच महीने बाद नौ अप्रैल 2019 को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में आतंकियों ने आरएसएस नेता चंद्रकात और उनके अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। आठ मार्च 2019 को आतंकी डीसी के अंगरक्षक की राइफल छीन कर ले गए थे। इसके बाद 13 सितंबर 2019 पीडीपी के जिला प्रधान नासिर हुसैन शेख के घर से अंगरक्षक को बंधक राइफल लूट कर ले गए थे। आतंकियों ने नासिर हुसैन के पूरे परिवार को बंधक बनाया था। 22 दिसंबर को भी आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था और इसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed