फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

बैट हमले की फिराक में पाकिस्तान

विज्ञापन
terrorist problem
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ मिल रही सफलता से बौखलाया पाकिस्तान नौशेरा सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ के साथ बैट हमले की साजिश भी रच रहा है। यही कारण है कि इस सेक्टर में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ,जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर- ए- तायबा, और पाकिस्तानी सेना के कमांडोज से तैयार बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) एलओसी पर घात लगाकर तैयार है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि बैट दस्ता राजोरी-पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हमला करने की तैयारी में है। इसके लिए वह मौसम अपने मुताबिक होने का इंतजार कर रहा है। खराब मौसम की आड़ में बैट दस्ता हमला कर सकता है। अभी हाल ही बैट दस्ते ने एक जुलाई को राजोरी के केरी सेकट्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। इसमें एक घुसपैठिया भारतीय सीमा के 400 मीटर तक घुसा आया था और मारा गया। इससे पहले 26 जून को कलाल सेक्टर में भी एक कोशिश हुई थी। जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था। पुंछ जिले में जनवरी माह में कोशिश हुई थी।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों के अनुसार पुंछ जिले की तुलना में नौशेरा सेक्टर घुसपैठ के लिए थोड़ा आसान है। इस क्षेत्र से घुसपैठ के बाद आतंकियों के लिए कई जगहों पर पहुंचने के विकल्प हैं। ये आतंकियों का पुराना रूट है। 1990 में आतंकी इस रूट का इस्तेमाल करते थे। यहां से आतंकियों के लिए डोडा, किश्तवाड़ और कश्मीर तक पहुंचना आसान है। राजोरी जिले का ही बिंबर गली केरी सेक्टर पुराना आतंकी रूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सेना प्रमुख ने लिया था आईबी का जायजा
एलओसी के अलावा कठुआ और सांबा जिले में अतंर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। हीरानगर में जिस तरह पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार भेजने की साजिश रची गई उस पर सेना काफी गंभीर है। इस संबंध में सोमवार को सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने हीरानगर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने राजोरी और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed