{"_id":"5ee30d1d748cf46a0809cf50","slug":"terrorist-of-lashkar-e-taiba-arrested-in-zainapura-at-khojpura-shopian-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली एक और सफलता, आतंकी जाकिर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली एक और सफलता, आतंकी जाकिर पकड़ा गया
Fri, 12 Jun 2020 10:35 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
लश्कर का आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शोपियां में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी की पहचान जाकिर अहमद खान के रूप में हुई है। पकड़े गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जारी है। इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सेना की 1-आरआर, एसओजी जानीपोरा ने अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उक्त आतंकी को पकड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन