{"_id":"66e78e02ff146b89940205db","slug":"terrorist-news-jammu-news-c-10-jam1006-442413-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तानी सैन्य बंकरों में बैठे 70 से 80 आतंकी, घुसपैठ कर चुनाव में खलल डालने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तानी सैन्य बंकरों में बैठे 70 से 80 आतंकी, घुसपैठ कर चुनाव में खलल डालने की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार से पांच आतंकियों के समूह में बंटे आतंकी लश्कर और जैश के
- एक हफ्ते में एलओसी पर घुसपैठ की तीन कोशिशें, तीन मुठभेड़, एक बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ
अजय मीनिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट है। पिछले एक हफ्ते में सीमा पार से तीन बार आतंकी घुसपैठ का प्रयास किया गया है। एक बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। तीन बार आतंकियाें से मुठभेड़ हुईं। इन वारदातों ने 18 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, एलओसी पर 70 से 80 आतंकी घुसपैठ के लिए डेरा जमाकर बैठे हैं, जो पाकिस्तानी रेंजरों और सेना के मोर्चों में बैठे हुए हैं। इन आतंकियों को घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है।
पूर्व रक्षा विशेषज्ञ रिटायर बिग्रेडियर विजय सागर मानते हैं कि पाकिस्तान हर हाल में विस चुनाव में खलल डालना चाहता है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में रिकाॅर्डतोड़ मतदान हुआ था। क्योंकि 370 हटने के बाद पहली बार विस चुनाव हो रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान इसमें खलल डालना चाहता है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये संदेश दिया जाए कि लोग इससे खुश नहीं हैं।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि राजोरी-पुंछ, बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा एलओसी, सांबा और कठुआ बॉर्डर पर जैश-ए मोहम्मद व लश्कर-ए ताइबा के आतंकी छोटे-छोटे समूह में मौजूद हैं। पाकिस्तानी सेना के बंकर में चार से पांच आतंकी समूह बनाकर बैठे हुए हैं, जिन्हें हर हाल में घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर घुसपैठ करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
-- -- -
पिछले सात दिन में हुई वारदातें
आठ सितंबर : नौशेरा सेक्टर में दो आतंकी घुसपैठ करते ढेर
नौ सितंबर, पुंछ-दिगवार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
11 सितंबर: उधमपुर के बसंतगढ़ में दो आतंकी ढेर
11 सितंबर: जम्मू के कानाचक बॉर्डर पर पाकिस्तान ने पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की, जवान घायल
13 सितंबर: किश्तवाड़ में आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान बलिदान, दो घायल
14 सितंबर: बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़, तीन मार गिराए
14 सितंबर: नौशेरा एलओसी पर दिनदहाड़े घुसपैठ, जवान घायल