फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist Naved said thanks of India in the Court

आतंकी नावेद ने कोर्ट में भारत का किया शुक्रिया अदा

Wed, 26 Aug 2015 03:45 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
terrorist Naved said thanks of India in the Court

उधमपुर के चिनैनी इलाके में पकड़ा गया पाक आतंकी नावेद अपनी सलामती के लिए हिंदुस्तान का शुक्रगुजार है। अब वह आतंक के रास्ते पर चल निकले अन्य हमवतन युवाओं की भी जान बचाना चाहता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नावेद ने जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में पेशी के दौरान गुजारिश की कि भटके हुए युवाओं को आतंकवाद के शिकंजे से मुक्त कराएं।

यही नहीं, पकड़े जाने के तुरंत बाद जो नावेद खुद को गोली मार देने के गुहार लगा रहा था वह अब अपनी जिंदगी के लिए हिंदुस्तान का आभारी है।

सोमवार को नावेद को एनआईए ने जम्मू हाईकोर्ट में एनआईए की विशेष अदालत में जज वाई पी कोतवाल के सामने पेश किया। नावेद ने जज से कहा कि वह हिंदुस्तान का शुक्र मनाता है कि उसको बचा लिया गया। यदि आतंकियों के साथ रहता तो मारा जाता।
विज्ञापन

अपने स्वास्थ्य को पहले से बताया अधिक फिट

terrorist Naved said thanks of India in the Court

आतंक से तौबा करते हुए नावेद ने कहा कि वह चाहता है कि हिंदुस्तान पाकिस्तान में आतंक से जुड़े अन्य युवाओं को भी इस दलदल से बचाए।

स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ में नावेद ने कहा कि जबसे भारत में घुस कर आया था, उसका स्वास्थ्य खराब था। लेकिन अब पूरी तरह से फिट है। उसका स्वास्थ्य भी ठीक हो गया है।

उल्लेखनीय है कि जब नावेद को जीजा बहनोई की जोड़ी ने दबोचा था, तो उसके बार बार दोनों से यह गुहार लगाई थी कि वह हिंदुस्तान फौज के हाथों नहीं मरना चाहता।

लेकिन अब वह हिंदुस्तान का शुक्र मना रहा है।कोर्ट में कई लोग संदिग्ध दिखेसूत्रों का कहना है कि नावेद की पेशी के दौरान सोमवार को हाईकोर्ट में कई संदिग्ध लोग दिखे।

कई लोगों को कोर्ट में घूमते हुए देखा गया। बताते चलें कि जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद नावेद को मारने की पहले से ही प्लानिंग कर चुका है। वह नावेद को मारना चाहता है, ताकि पाकिस्तान का सर्च सामने न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed