फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist in the trap of security forces

सोपोर में ढेर हुआ था टॉप-10 आतंकी, कमांडर पर साढ़े 12 लाख का था इनाम

Sat, 27 Oct 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Oct 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
terrorist in the trap of security forces
search operation

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर का टॉप कमांडर अबू माज था। वह टॉप-10 में आतंकियों में शामिल था। उस पर साढ़े 12 लाख रुपये का इनाम था। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए थे जिनकी शनिवार को शिनाख्त हुई। लश्कर कमांडर का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर का उत्तरी कश्मीर का ऑपरेशनल कमांडर अबू माज (ए डबल प्लस कैटेगरी) था। वह वर्ष 2014 में घुसपैठ कर घाटी में दाखिल हुआ था। पिछले चार वर्षों से उत्तरी कश्मीर के ऑपरेशनल कमांडर के तौर पर कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर आदि इलाकों में अपना नेटवर्क मजबूत कर चुका था। वह संगठन में युवाओं की भर्तियों को भी अंजाम दे रहा था। कई हत्याओं में उसका हाथ था जिसमें कुछ स्थानीय नागरिक और एसपीओ भी थे। सूत्रों ने बताया कि 14 फरवरी 2017 को क्रॉलगुंड हंडवाड़ा में 30 आरआर के मेजर सतीश को भी इसी ने मारा था। अब वह बारामुला से कुपवाड़ा के बीच आईईडी विस्फोट की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकी अली भाई उर्फ जुबैर था, जो अबू माज का करीबी था। उसे घुसपैठ किए हुए छह महीने हुए थे, लेकिन वह भी उसके साथ रहकर नेटवर्क बढ़ा रहा था। ज्ञात हो कि शुक्रवार तड़के सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा एक सूचना के आधार पर सोपोर के पाजलपोरा में तलाशी अभियान चलाया गया था। घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू की थी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए थे। मुठभेड़ के दौरान सेना की 22 आरआर का लांस नायक बृजेश कुमार शहीद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एके-47 व अन्य हथियार बरामद
मारे गए आतंकियों से दो एके-47 राइफल, सात एके मैगजीन, 160 एके राउंड, वायर कटर, डायरी, सेल, कंपास, दस्तावेज व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। दोनों आतंकियों के शव को हंदवाड़ा के वडरबाला इलाके के करीब रेशीवारी में दफ नाया गया। पुलिस ने शव को लोकल औकाफ कमेटी को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed