फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideouts destroyed in surgical-air strike Pakistan activated again

ढीठ पाकिस्तान: भूल गया सर्जिकल स्ट्राइक की मार, आतंकी ठिकानों के जोड़ रहा 'तार'

Thu, 30 Sep 2021 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 04:26 AM IST
सार

नियंत्रण रेखा के नजदीक आतंकियों की बड़ी संख्या में गतिविधि हो गई शुरू। बिंबर, केल लीप, कोटली, मीरपुर, तत्तापानी सेक्टर में 15 आतंकी ठिकाने सक्रिय।

विज्ञापन
Terrorist hideouts destroyed in surgical-air strike Pakistan activated again
surgical strike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को (लांचिग पैड) फिर से चालू कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से तीन से चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में यह ठिकाने बनाए गए हैं। यहां पर बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इनको पाकिस्तानी सेना और पुलिस के अलावा स्थानीय प्रशासन की मदद से संचालित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


पिछले 45 दिन से एलओसी के पास लगातार हलचल देखी जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने केंद्र को सतर्क किया है कि पाकिस्तान आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के तीन क्षेत्रों (बारामुला, पुंछ और कुपवाड़ा) में उड़ी या पुलवामा जैसा बड़ा हमला करवा सकता है।
विज्ञापन


इन तीनों जिलों के उस पार सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें पीओके के बिंबर, तत्तापानी, केल लीप सेक्टर में चार से पांच लांचिंग पैड तबाह किए गए थे। बताया जाता है कि इसमें 30 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे। कुछ समय बंद रहने के बाद इन स्थानों पर फिर से आतंकी गतिविधि तेज हो गई है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने पीओके के कोटली, मीरपुर में भी लांचिग पैड तैयार किए हैं। हर एक जगह पर 20 से 30 आतंकी सक्रिय हैं। इन आतंकियों को पुंछ, बारामुला या फिर कुपवाड़ा से घुसपैठ करा कर बड़ा हमला करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इनपुट है कि कुछ फिदायीन भी तैयार किए गए हैं, जो ऐसे हमलों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की बात भी रिकॉर्ड 
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि एलओसी के पार आतंकी लांचिंग पैड पर आतंकियों की बातचीत को रिकॉर्ड किया गया है। इसमें आतंकी उड़ी जैसा हमला करने की बात कर रहे हैं। दो दिन पहले उड़ी में पकड़े गए आतंकी ने भी कबूल किया है कि किस तरह से पाकिस्तान में साजिशें रची जा रही हैं। पुंछ, कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी की एलओसी के पार 15 लांचिंग पैड के एक्टिव होने की सूचना है।

उड़ी में दस दिन में 2 बार घुसपैठ
पिछले 10 दिन में एलओसी के उड़ी सेक्टर में आतंकियों ने दो बार घुसपैठ का प्रयास किया है। जबकि पिछले 45 दिन से लगातार घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी सूचना है कि इस क्षेत्र में और घुसपैठ बढ़ने की आशंका है।


सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार
सीमा पार से लगातार घुसपैठ का प्रयास हुआ है। कुछ सेक्टर में पाकिस्तान ने आतंकियों की फौज जमा की है। सेना किसी से भी निपटने के लिए तैयार है।
एमरोन मुसावी, सैन्य प्रवक्ता, कश्मीर

घुसपैठ की आशंका, सेना तैयार
पाकिस्तान लगातार लांचिग पैड तैयार कर रहा था। सीजफायर की आढ़ में अपने लांचिंग पैड फिर से तैयार कर लिए। पाकिस्तान कभी सुधर ही नहीं सकता। लगातार सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास हो रहे हैं। सेना पूरी तरह से तैयार है।
देवेंद्र आनंद, सैन्य प्रवक्ता, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed