{"_id":"5f492bab048a4a46b3166de9","slug":"terrorist-hideout-busted-in-tral-area-of-awantipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन, जैश के आतंकी ठिकान को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन, जैश के आतंकी ठिकान को किया ध्वस्त
Fri, 28 Aug 2020 09:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
त्राल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
- फोटो : ani
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का एक ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से सुरक्षा बलों ने कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार,खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि त्राल के गुलाब बाग इलाके में जैश के कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया ।अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन