फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist Hideout Busted in Machil Major Cache of Arms and Ammunition Recovered

आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी तैयारी में हैं आतंकी; स्नाइपर भी साथ

Sun, 27 Apr 2025 06:17 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 06:17 AM IST
सार

पांच एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, एके-47 के 660 गोलियां, पिस्तौल की गोलियां और एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की 50 गोलियां बरामद हुईं। 

विज्ञापन
Terrorist Hideout Busted in Machil Major Cache of Arms and Ammunition Recovered
कुपवाड़ा में पांच एके-47 राइफल के साथ गोलियों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकियों ने बड़ी तैयारी के साथ घुसपैठ की है। कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने से शनिवार को बरामद हुईं पांच एके-47 राइफलों, पिस्तौल और एके-47 व अमेरिकी एम-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की गोलियों के जखीरे इसकी पुष्टि करते हैं। पिछले महीने कठुआ जिले के सुफैन में मुठभेड़ के दौरान घंटों हुई गोलीबारी ने यह संकेत दे दिया था कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला बारूद है।

विज्ञापन

आतंकियों के मंसूबे पर फेरा पानी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 12 सिखली इकाई ने मच्छिल सेक्टर में समशा बेहक वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सेडोरी नाले के आतंकवादी ठिकाने का पता चला। यहां से हुई हथियारों की बरामदगी सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है।
पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 48 घंटे बीते... सैनिक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं पाक रेंजर्स, किस हाल में होगा पीके?

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी कार्बाइन एम-4 की गोलियां बरामद...आतंकियों के समूह में स्नाइपर भी हैं
पांच एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, एके-47 के 660 गोलियां, पिस्तौल की गोलियां और एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की 50 गोलियां बरामद हुईं। सुफैन के बाद किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में साफ हुआ था कि आतंकी अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल का स्नाइपर हमले के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इन राइफलों पर स्नाइपर हमले में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लगे पाए गए थे। नई बरामदगी से साफ है कि आतंकियों की हर टोली में स्नाइपर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed