फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist helper caught in Kishtwar, works for Commander Saroori

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकी मददगार पकड़ा, पाकिस्तान में बैठे कमांडर सरूरी के लिए करता है काम

Sat, 27 May 2023 01:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 May 2023 01:06 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान से आतंकी नेटवर्क को चलाने वाले मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी का सहयोगी है। उसकी पहचान चेरजी नागसेनी निवासी मोहमद यूसुफ चौहान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Terrorist helper caught in Kishtwar, works for Commander Saroori
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान चेरजी नागसेनी निवासी मोहमद यूसुफ चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी का सहयोगी है।

विज्ञापन


यूसुफ जिस इलाके का रहने वाला है वह दच्छन के साथ लगता है। पिछले काफी समय से जहांगीर सरूरी का सहयोगी बताया जाता है। एसएसपी ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, बारामुला के नागबल चंदूसा इलाके से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उसके पास से ग्रेनेड बरामद किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि गांव नागबल चंदूसा में आतंकियों की आवाजाही के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद बारामुला पुलिस और सेना की 52 आरआर ने संयुक्त चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक संदिग्ध युवक ने नाका पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। आतंकी की पहचान मोहम्मद अशरफ मीर निवासी लारीडूरा चंदूसा के रूप में हुई।

वह लश्कर संगठन के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा है। उधर, बारामुला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) के तहत राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।


कार्रवाई करते हुए चार लोगों जावेद हुसैन याटू निवासी गोशबुघ, पट्टन, बारामुला, जन निसार खालिक गनई निवासी चंदरहामा, पट्टन, बारामुला, आबिद परवेज निवासी अंदरगाम, पट्टन, बारामुला और निसार अहमद वानी निवासी सुल्तानपोरा, पट्टन, बारामुला को हिरासत लिया। इसके बाद इन्हें सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया गया। इनके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed