{"_id":"65dfab7b0997484d310a9cd4","slug":"terrorist-helper-arrested-in-sopore-jammu-news-c-10-jam1008-312322-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोपोर में आतंकी मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोपोर में आतंकी मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
- हैंड ग्रेनेड बरामद, सोपोर में वारदात को अंजाम देने जा रहा था, पूछताछ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आरिफ हुसैन भट निवासी मुंडजी बोमई को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आतंकी मददगार पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं के साथ लगातार संपर्क में था और सोपोर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने आतंकवादी संबंधों को स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर एक हथगोला बरामद किया गया। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। आतंकी मददगार के खिलाफ बोमई थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। यह ऑपरेशन सोपोर में आतंकवादी हमले को विफल कर राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों को पुख्ता करता है।