जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग से आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने दोनों से एक लाख रुपये और ग्रेनेड बरामद किए
अधिकारियों ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बिजबिहाड़ा निवासी के तौर पर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में वीरवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकदी और गोला-बारूद बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने दोनों को आतंकवादियों का सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
इनकी पहचान आरवनी बिजबिहाड़ा निवासी अबरार उल हक कटू और शेटीपोरा बिजबिहाड़ा के मुश्ताक अहमद भट के तौर पर हुई है। इनके कब्जे से एक लाख रुपये, 12 एके 47 राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
कंगन में नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में श्रीनगर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान साहिल जावेद और साहिल यूसुफ दोनों निवासी हब्बाकदल श्रीनगर के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि 20 जून को उन्हें एक परिवार की ओर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। उसी दिन लड़की को बरामद कर पूछताछ की।
जिसमें पीड़िता ने बताया कि दो युवकों ने उसका श्रीनगर से अपहरण किया कंगन ले गए, जहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की पहचान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माईसुमा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।