फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist had filled RDX in gas cylinder in Pulwama Attack

पुलवामा हमला: गैस सिलेंडर में रखा था आरडीएक्स, हमले से पहले आतंकी ने तीन बार की थी रेकी

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Pranjal Dixit बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Terrorist had filled RDX in gas cylinder in Pulwama Attack
pulwama attack

पुलवामा हमले की जांच शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल ने गाड़ी में गैस सिलेंडरों में विस्फोटक भर रखा था। गाड़ी में तीन गैस सिलेंडर के मौजूद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आतंकी ने खुद भी विस्फोटक से भरा जैकेट पहन रखा था। उधर गैस सिलेंडर के पिछले हिस्से को काटकर विस्फोटक भरने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अमोनियम नाइट्रेट तथा आरडीएक्स दोनों ही प्रकार के विस्फोटक हमले में इस्तेमाल किए गए हैं। 
विज्ञापन


साजिश थी कि गैस सिलेंडर के साथ विस्फोट इतना तगड़ा हो कि आग से झुलसकर भी बड़ी संख्या में जवानों को नुकसान पहुंचे। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले में वीरवार को हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सीआरपीएफ डीजी आरआर भटनागर समेत अन्य ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 

श्रीनगर हमले में दूध के कंटेनर में रखा था विस्फोटक
श्रीनगर सचिवालय में वर्ष 2001 में हुए फिदायीन हमले में भी आतंकियों ने दूध के छह कंटेनर में विस्फोटक भर रखे थे। जैश के आतंकी टाटा सूमो में सवार होकर आए थे और उन्होंने विधानसभा परिसर के गेट से सूमो को टकरा दिया था। इस हमले में 38 लोगों की मौत हुई थी। 

हमले से पहले आदिल ने तीन बार की थी रेकी

पुलवामा के लेथपोरा में हुए आत्मघाती हमले के कई पहलू सामने आ रहे हैं। खूफिया सूत्रों की मानें आदिल अहमद डार ने हमले से पहले तीन बार रेकी की थी। उसने 3, 4 और 8 फरवरी को घटना स्थल की रेकी की थी और 9 फरवरी को अफजल गुरु की बरसी पर हमला करने का प्लान था, लेकिन किन्हीं कारणों से उस दिन वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस को पहले से इनपुट था कि हमला होगा। जो इनपुट था उसके अनुसार आतंकी किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान या फिर कैंप को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन हमला कहां होगा, यह पता नहीं था। इसी के चलते सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और कैंपों को अलर्ट किया गया था। सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एक और बात सामने आ रही है कि आदिल ने हमले को अंजाम देने के लिए लाल रंग की ईको कार का इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार बस नंबर तीन में बैठे एस्कॉर्ट द्वारा तीन बार उसे रुकने को बोला, लेकिन ठीक उसके एक मिनट के भीतर उसने गाड़ी कानवाई में साइड से ठोक दी और घटना को अंजाम दे दिया।

गौरतलब है कि मिली जानकारी के अनुसार आदिल को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में टांग पर गोली लगी थी। वह 12वीं कक्षा का ड्रॉप आउट था। मार्च 2018 से वह घर से गायब हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कभी कभी दिहाड़ी लगाता था। 

आदिल का जारी वीडियो दो माह पुराना होने की आशंका

आदिल के जारी वीडियो को लेकर जो खुफिया एजेंसियों द्वारा विश्लेषण किया गया है, उसमें यह बात सामने आई है वीडियो में आदिल उर्फ अबू वकास का जो फोटो जारी हुआ था और वीडियो में करीब दो महीने का अंतर लग रहा है। लगता है कि वीडियो दो महीने पूर्व बनाई गई है।

वीडियो में आदिल केवल होंठ हिला रहा है। ओडियो प्रि-रिकॉर्डेड है। इतना ही नहीं जो हथियार वीडियो में है, उनमें दो एम4, बायोपोड पे रखा एक एम4ए1, एक एम4एमके18 आतंकी के हाथ में, एक एके47, एक एम9 ब्रेट्टा पिस्टल, 14 मैगजीन हैं, जिनमें कुछ ईपीएम (खाखी रंग की) मैगजीन भी है। वीडियो में प्रदर्शित हथियार कश्मीर घाटी में ट्रेंड बन चुके हैं, लेकिन ईपीएम मैगजीन अमेरिकी सेना में 2016/17 में शामिल किया गया था।

इतना ही नहीं उनके अनुसार जिस व्यक्ति ने कार्रवाई को अंजाम दिया उसने विस्फोटकों के संयोजन की योजना से लेकर एक विशेष मिशन टीम के साथ प्रशिक्षण/अभ्यास किया होगा। क्योंकि इस हमले की समानता काबुल में 31 मई 2017 को वीबीआईईडी हमले जैसी है। इस हमले में किसी स्थानीय आतंकी की मदद ली गई हो सकती है, जिसको केमिकल इंजीनियरिंग या एमएससी केमिस्ट्री का ज्ञान हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed