फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist funding and recruitment module busted in Kupwara, IED and ammunition also recovered

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकी फंडिंग व भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी और गोला बारूद भी बरामद

Fri, 11 Nov 2022 01:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 01:00 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलाल अहमद को सेना और पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। वह उत्तरी कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के पांच अन्य लोगों के साथ फर्जी एनजीओ की आड़ में आतंकी फंडिंग रैकेट चला रहा था। 

विज्ञापन
Terrorist funding and recruitment module busted in Kupwara, IED and ammunition also recovered
KUPWARA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पुराने फंडिंग व भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। इन हथियारों में पांच पिस्तौल, दस मैगजीन, 49 कारतूस, दो हथगोले और एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज (आईईडी) शामिल है। साथ ही आईईडी तैयार करने का कच्चा माल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने वीरवार को बताया कि जिले के चिरकोट इलाके के बिलाल अहमद डार नाम के एक व्यक्ति के बारे में कई सूचनाएं मिलने के बाद सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के नुतनुसा और लोलाब इलाकों में अभियान चलाकर इसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में बिलाल ने बताया कि वह उत्तरी कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के पांच अन्य लोगों के साथ एक फर्जी एनजीओ इस्लाही फलाही रिलीफ ट्रस्ट (आईएफआरटी) की आड़ में एक आतंकी फंडिंग रैकेट चला रहा था, जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने का दावा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि वह सक्रिय रूप से आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन के समन्वय और विभिन्न गांवों में बैठकों का आयोजन कर  भर्ती में सहायता करने में शामिल था, जहां वह गैर सरकारी संगठन के अन्य सदस्यों के साथ युवाओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल करने के लिए बरगलाता था।

पूछताछ के दौरान बिलाल ने अन्य पांच लोगों के नामों का भी खुलासा किया। उनमें कचलू लंगेट का वाहिद अहमद भट्ट, सिंहपोरा बारामुला के जावेद अहमद नजार, ब्रथ सोपोर का मुश्ताक अहमद नजार, मुंडजी सोपोर का बशीर अहमद मीर और चिरकोट का जुबैर अहमद डार (बिलाल का चचेरा भाई) शामिल हैं। यह सभी मॉड्यूल में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। 

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में  तहरीकुल मुजाहिदीन जम्मू -कश्मीर (टीयूएमजेके) के संचालन में सहायता के लिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से मॉड्यूल को चलाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि इस समूह के तौर-तरीकों में विभिन्न गांवों में जाना और एनजीओ की आड़ में कार्यक्रमों और सभाओं का आयोजन करना था और रंगरूटों के रूप में संभावित आसान लक्ष्यों को टारगेट करने के साथ साथ दान मांग कर धन एकत्र करना था। 

एनजीओ के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग      

पुलिस के अनुसार, एनजीओ के नाम के खातों का उपयोग टीयूएमजेके के लिए धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए किया जा रहा था। यह समूह 15 अगस्त के आसपास और देश के गृहमंत्री की बारामुला यात्रा के दौरान राष्ट्र-विरोधी पोस्टर चिपकाने के लिए भी जिम्मेदार था।

बिलाल ने विशेष रूप से अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर 14 अगस्त को मरकजी जामिया मस्जिद कुपवाड़ा के अंदर एक पाकिस्तानी झंडा फहराने की बात भी स्वीकार की। समूह सक्रिय रूप से विस्फोटक सामग्री एकत्र कर रहा था जिसे आईईडी में इस्तेमाल किया जाना था।

वाहिद पूरे मॉड्यूल का मास्टर माइंड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिलाल और उसके सहयोगियों को सीमा पार से निर्देश प्राप्त हो रहे थे। पाकिस्तान स्थित हैंडलरों में डॉ. शाह साहब उर्फ मंजूर शाह उर्फ जनरल अब्दुल्ला (वास्तव में हिहामा कुपवाड़ा का गुलाम रसूल शाह), तारिक पीर (वास्तव में सुलकूट कुपवाड़ा का मोहम्मद सुल्तान पीर), यूसुफ बलोच, ओसामा, कुरैशी और एक हमजा उर्फ मुश्ताक शामिल है। वाहिद अहमद भट्ट उर्फ तौहीद भर्ती और टेरर फंडिंग मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था। इस मामले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है।
         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed