{"_id":"6826da17d28753b63e02a8f7","slug":"terrorist-encounter-last-48-hours-conducted-two-successful-operations-six-terrorists-killed-igp-kashmir-says-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Encounter: 'दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम', प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Encounter: 'दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम', प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर
Fri, 16 May 2025 12:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 16 May 2025 12:09 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में दो बहुत सफल ऑपरेशन किए गए हैं। केरन और त्राल इलाकों में किए गए ऑपरेशन में कुल छह आतंकवादियों को मार गिराया गया। एनकाउंटर पर सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे। सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है।
हाल के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा "पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
केलार और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि "12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।
यह भी पढ़ें: J&K: टूर की बात दूर, घर से निकलने में भी हिचक रहे जम्मू के लोग; आतंकी हमले के साए में ठप पड़ा टूरिज्म सेक्टर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन