{"_id":"5f55b4e88ebc3e54eb2da3ab","slug":"terrorist-conspiracy-foiled-in-kupwara-in-jammu-and-kashmir-explosives-found-under-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, पुल के नीचे मिली आईईडी को किया गया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, पुल के नीचे मिली आईईडी को किया गया निष्क्रिय
Mon, 07 Sep 2020 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घिनौनी साजिश को नाकाम किया है। अरामपोरा में सोपोर-कुपवाड़ा पुल के नीचे आतंकियों ने विस्फोटक सामग्री लगा रखी थी। संदेह होते ही सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने उसकी जांच की। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने बरामद विस्फोटक को निष्क्रिय किया। एसएसपी कुपवाड़ा ने बताया कि सोपोर-कुपवाड़ा रोड मार्ग पर एक स्थान पर आईईडी प्लांट की गई थी। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन