फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack Terrorists fired on police escort in Kashmir, one soldier injured

आतंकी हमला: छापामारी करने गई पुलिस टीम पर आतंकियों ने किया हमला, पुलिसकर्मी घायल

Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
सार

श्रीनगर के नवाकदल इलाके में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही जख्मी हो गया। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

विज्ञापन
Terrorist attack Terrorists fired on police escort in Kashmir, one soldier injured
srinagar Encounter - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शहर के नवाकदल इलाके में रविवार की शाम आतंकियों के ठिकाने पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कश्मीर में 38 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, लश्कर के 28 और जैश के 11 दहशतगर्दों की लिस्ट जारी
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल कर्मी की शिनाख्त मोहम्मद मकबूल के रूप में हुई है। वह एसपी उत्तरी का पीएसओ है। उसके गले में गोली लगी है। बताते हैं कि नवाकदल के जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी की गई। ठिकाने की जानकारी मिलने पर अंदर छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा तथा शाम के वक्त भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने संयम बरता। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध घरों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed