फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORIST ATTACK ON POLICE POST IN SHOPIAN

J&K: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर की फायरिंग

Sat, 13 Jan 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 13 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
TERRORIST ATTACK ON POLICE POST IN SHOPIAN
- फोटो : DEMO PHOTO

आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को अपने निशाने पर लेते हुए हमला किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कीगाम पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। आतंकियों के इस गोलीबारी का पुलिस द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

विज्ञापन


इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आस-पास के इलाकों आतंकियों की पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के शोपियां जिले के एसएसपी एएस दिनकर ने अमर उजाला को फ़ोन पर बताया कि शुक्रवार देर शाम कीगाम पुलिस पोस्ट के संतरी को कुछ संदग्धि हरकत देखने को मिली जिसके बाद उसने टॉर्च की रोशनी से देखने की कोशिश की लेकिन इतने में आतंकियों द्वारा उस पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकियों की इस गोलीबारी का जवानों द्वारा भी जवाब दिया गया और कुछ देर तक आतंकियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी रही, लेकिन इस बीच अंधेरे के फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से फरार हो गए। दिनकर ने बताया कि एक से दो आतंकी थे जिन्होंने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed