फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack on army patrolling party in Baramulla

जम्मू-कश्मीरः बारामूला में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

Wed, 12 Aug 2020 03:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack on army patrolling party in Baramulla
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। उनकी तलाश में सेना ने अभियान चलाया। इलाके को सील कर दिया गया। है। हमलावरों की तलाश में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।   

विज्ञापन


सैन्य काफिले पर हमला श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर सोपोर के हायगाम इलाके में हुआ। उस समय सेना का काफिले श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान सेब के बगीचे में छिपे हुए आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी भाग निकले। हमले में घायल जवान सेना की 15 गढ़वाल रेजीमेंट का है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने जताई थी आशंका
खुफिया एजेंसियों ने कुछ दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस के आसपार सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले की आशंका जताई थी। इसके बाद से सुरक्षा बल लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। सैन्य काफिलों के आवागमन के दौरान भी विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed