फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे आतंकी, मारा गया दूसरा आतंकी स्नाइपर था

विज्ञापन
terrorist attack
-अत्याधुनिक एम 4 कार्बाइन और दूरबीन नाइटविजन से लैस थी राइफल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर के सैडा सोहल में दहशत फैलाने वाले आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। ढेर किए गए आतंकियों से अमरीकी एम4 कार्बाइन बरामद की गई है। यही नहीं इनके पास बरामद राइफल पर टेलीस्कोपिक नाइट विजन डिवाइस भी लगा हुआ था। आतंकी ने रात के अंधेरे में डीआईजी और एसएसपी के उसकी ओर बढ़ रहे काफिले को भी निशाना बनाया। निशाना इतना स्टीक था कि उसने दोनों अधिकारियों की गाड़ी में चालक को ही निशाना बनाकर गोलियां साधीं। बुलेट प्रूफ इन वाहनों में गोलियां शीशे को भेद नहीं पाईं। लेकिन सीआरपीएफ की जिप्सी में सवार एक जवान गोली की चपेट में आ गए।

खुफिया सूत्रों की मानें तो मारा गया आतंकी स्नाइपर था और अपने हथियार से उसने दूर से ही अंधेरे में निशाना साधा। मारे गए आतंकी से बरामद एम4 कार्बाइन के साथ नाइट विजन टेलीस्कोप और उसके निशाने के अंदाजे ने साफ कर दिया कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। शिवखोड़ी के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस पर हुए आतंकी हमले में भी दहशतगर्दों ने पहले चालक को ही निशाना बनाया था। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के पास लगातार इन आतंकियों की रही मौजूदगी किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed