{"_id":"66a592eca4e3ff15a90e6d14","slug":"terrorist-attack-jammu-news-c-10-jam1008-408728-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुपवाड़ा में सैन्य चौकी पर बैट हमला, जवान बलिदान, आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुपवाड़ा में सैन्य चौकी पर बैट हमला, जवान बलिदान, आतंकी ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कैप्टन समेत सेना के चार जवान घायल, जवानों की गोलीबारी के बीच दो आतंकी पीओके भाग निकले
-बलिदानी जवान उत्तर प्रदेश के बदायूं के मोहित राठौर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बैट हमले को नाकाम कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। हमले में शामिल दो अन्य आतंकी घने अंधेरे का फायदा उठा पीओके भाग निकलने में सफल रहे। हमले में एक जवान भी बलिदान हो गया। जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) कैप्टन सहित चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बलिदान जवान की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के मोहित राठौर के रूप में हुई है। शनिवार तड़के पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने माच्छिल सेक्टर के कमकड़ी में सैन्य चौकी पर हमला कर दिया। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बैट को कड़ा जवाब दिया और एक पाकिस्तान घुसपैठिए को मार गिराया। गोलीबारी में एक जेसीओ कैप्टन सहित पांच सैनिक घायल हो गए। बाद में एक जवान बलिदान हो गया।
वहीं, सेना की चिनार कोर के प्रवक्ता ने कहा, कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में खराब मौसम का फायदा उठाते हुए दो से तीन सशस्त्र कर्मियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा पार की और अग्रिम सैन्य चौकी पर ग्रेनेड दागने के बाद करीब से गोलीबारी की। सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मार दिया। उससे हथियार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं। मारे गए पाकिस्तानी की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना प्रवक्ता ने कहा, भीषण गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल कैप्टन समेत दो बहादुर जवानों को तुरंत श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। दूसरे जवान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
-- -- -
खराब दृश्यता का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसे
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तड़के खराब दृश्यता का फायदा उठाकर पाकिस्तानी सशस्त्र कर्मी भारतीय सीमा में घुसे और हमला कर दिया। अतीत में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से इसी तरह के नापाक प्रयास किए गए हैं, जिन्हें हमारे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। हमारे जवान पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे। बैट में पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के कर्मी और आतंकी शामिल होते हैं।
-- -
पीएम मोदी के कारगिल दौरे के एक दिन बाद हमला
यह हमला कारगिल विजय दिवस के एक दिन बाद हुआ है। शुक्रवार को कारगिल में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। कहा था कि सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके दूसरे दिन ही शनिवार तड़के हमले को अंजाम दिया गया है।