फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: डोडा में हुए आतंकी हमलों में पूछताछ के लिए 3 को उठाया

विज्ञापन
terrorist attack
-अधिकारियों का दावा डोडा के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तीन से चार आतंकी मौजूद
विज्ञापन

-हिरासत में लिए लोगों में एक किशोर व दंपती शामिल, भोजन उपलब्ध कराया था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले सप्ताह डोडा जिले में हुए दो आतंकी हमलों में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन लोगों के पास आतंकियों की आवाजाही के बारे सूचना हो सकती है।
इस बीच अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तीन से चार आतंकियों का एक समूह मौजूद है। यह वही समूह है जिसने इसने दोनों हमलों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीन लोगों में दंपती के अलावा एक किशोर भी शामिल है। इन पर आतंकियों को भोजन उपलब्ध कराने और सुरक्षा बलों को उनकी गतिविधियों की सूचना न देने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेना और पुलिस के सात जवान हुए थे घायल
11 जून की रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर छत्रगलां के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर हुए हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे। इसके बाद गंदोह इलाके के कोटा टॉप गांव में एक तलाशी दल पर आतंकियों की फायरिंग में एसओजी का एक कांस्टेबल घायल हुआ था।

----------------------
रियासी हमले में हिरासत में लिए गए दंपती से हो रही पूछताछ
सोमवार को रियासी पुलिस ने शिवखोड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले में सुंदरबनी से एक दंपती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उनसे मंगलवार को पूछताछ जारी है। दंपती पर हमलावरों की मदद करने का शक है। इस सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लेकर पहले से ही पूछताछ की जा रही है। पिछले सप्ताह 9 से 11 जून के बीच रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार आतंकी हमले हुए, जिनमें सीआरपीएफ के एक जवान और दो आतंकियों समेत सहित 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed