फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attack in srinagar sunday mid night

श्रीनगर केे हाई सिक्योरिटी जोन में रात 12 बजे आतंकी हमला

Mon, 06 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in srinagar sunday mid night
- फोटो : PTI

रविवार की रात लगभग 12 बजे श्रीनगर के वीवीआईपी इलाके राममुंशी बाग में बाइक सवार आतंकियों ने पुलिस नाके पर गोलियां बरसाईं। दो पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। सनद रहे कि मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों की रिहायश वाली गुपकार रोड और सर्किट हाउस घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर हैं।

विज्ञापन


घटनास्थल से  करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सेना की 15 कोर का मुख्यालय भी है। हाई सिक्योरिटी जोन में आतंकियों की मौजूदगी ने पुलिस और सुरक्षा बलों की नींद उड़ा दी है। घाटी हाई अलर्ट पर है। तीन दिन में घाटी में यह लगातार तीसरा आतंकी हमला है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि आतंकी हर बार बच निकलने में कामयाब हुए हैं। माना जा रहा है कि लोकल सपोर्ट के बिना ऐसा मुमकिन नहीं है। चिंता का बड़ा कारण यह भी है कि 16 दिन बाद ही अनंतनाग में मतदान होना है। इन दिनों में श्रीनगर में विधानसभा का सत्र भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना

terrorist attack in srinagar sunday mid night
श्रीनगर में तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI

जानकारी के मुताबिक आधी रात को हाई सिक्योरिटी जोन वाले राम मुंशी बाग थाने से करीब 100 मीटर दूर लगे पुलिस नाके पर दो मोटरसाइकिल सवार पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, पर आतंकी भागने में सफल रहे।

सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकी हमले के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के 19 घंटे बाद ही आतंकियों ने अनंतनाग बस स्टैंड में पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। बिजबिहाड़ा हमले में बीएसएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे जबकि अनंतनाग बस स्टैंड हमले में पुलिस के एक एएसआई और एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी।

इन दो हमलों के बाद हाई सिक्योरिटी जोन में घुसकर पुलिस नाके पर तैनात जवानों पर हमला कर आतंकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed