फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Kadi Khas of Kupwara

Terrorist Attack: कुपवाड़ा के कंडी खास में आतंकी हमला, इस बार स्थानीय निवासी को बनाया गया निशाना, मौत

Sun, 27 Apr 2025 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

कुपवाड़ा के कंडी खास निवासी गुल रसूल माग्रे पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Terrorist attack in Kadi Khas of Kupwara
आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर रविवार को आतंकियों ने कुपवाड़ा के कंडी में हमला किया है। इस बार आतंकियों ने स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। जिसमें एक शख्स घायल हो गया है, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा के कंडी खास निवासी गुल रसूल माग्रे पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में गोली लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पहलगाम हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर CM अब्दुल्ला का बड़ा बयान: 'हम कभी इसके पक्ष में नहीं रहे, यह जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे गलत'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed