फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist Attack in Jammu Kashmir Para commandos along with tanks were deployed to eliminate the terrorists

आतंकियों की अब खैर नहीं!: दहशतगर्दों का खात्मा करने को उतारे टैंकों सहित पैरा कमांडों, बट्टल में दहशत का माहौल

Tue, 29 Oct 2024 05:48 AM IST
विजय पुंडीर कुलवीर चौधरी, अमर उजाला, ज्यौड़ियां
कुलवीर चौधरी, अमर उजाला, ज्यौड़ियां Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 05:48 AM IST
सार

सोमवार को दहशतगर्दों ने सेना के काफिले पर हमला किया, लेकिन चूक गए। आतंकी पास के ही एक मंदिर में छिपकर बैठे थे। मंदिर से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद फिर मंदिर में जाकर छिप गए। 

विज्ञापन
Terrorist Attack in Jammu Kashmir Para commandos along with tanks were deployed to eliminate the terrorists
मुठभेड़ स्थल की तरफ जाते टैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलओसी से सटे बट्टल क्षेत्र में छिपे आतंकियों का खात्मा करने के लिए सेना का एक बड़ा अमला तैनात किया गया है। हालांकि पहले से उक्त क्षेत्र में सेना की तीन यूनिटें तैनात हैं। आतंकियों के जंगल में छिपे होने की आशंका पर पैरा कमांडो उतारे गए हैं। टैंकों और ड्रोन की मदद से जंगल को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

सेना के 500 से अधिक जवान सर्च आपरेशन में लगे हैं। आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांव बट्टल और आसपास रहने वाले लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद मंदिर के पास से दो बाइक सवार भी गुजरे। सेना ने इन्हें आतंकी समझकर फायरिंग की, लेकिन ये दोनों किसी तरह बच गए। दोनों सेना के ही पोर्टर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका
बता दें कि बट्टल की तरफ सेना और पुलिस ने आवाजाही को बंद कर दिया है। किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं है। पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

लोग सहमे, दहशत का माहौल
गांव बट्टल में दहशत का माहौल है। आसपास इलाकों के लोग भी सहमें हुए हैं। पहले कभी भी इस तरह आतंकी रिहायशी इलाके में नहीं घुसे। पहली बार आतंकियों के मंदिर में घुसने से लोगों में दहशत है। जिस मंदिर में आतंकी छिपे थे, वहां हर सोमवार बड़ी संख्या में लोग माथा टेकते हैं। लोगों का कहना है कि गनीमत है कि आतंकी तड़के मंदिर में घुसे। यदि थोड़ी देर से आते तो बड़ी वारदात हो सकती थी। सुबह नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं।


 

बंधक बनाए बच्चों और ट्यूशन शिक्षकों में भी डर
बंधक बनाए गए बच्चे घरों में पहुंच चुके हैं। तीनों सहमे हुए हैं। इनमें से एक के पिता ने बताया बच्चे सहमे हुए हैं। आतंकी अभी इलाके में ही घूम रहे हैं। वे किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहते। अन्य दो बच्चों के मां-बाप भी सहमे हुए हैं। किसी तरह की बात नहीं करना चाहते। शिक्षक ने बताया कि सुबह जब ट्यूशन पढ़ाने गया था, तब मंदिर की तरफ हथियारों के साथ तीन वर्दीधारियों को देखा। इसके बाद वह वापस लौट आया, क्योंकि ज्ञात हो गया था कि ये आतंकी हैं।

सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर
सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर के पलांवाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। दहशतगर्दों ने सेना के काफिले पर हमला किया, लेकिन चूक गए। आतंकी पास के ही एक मंदिर में छिपकर बैठे थे। मंदिर से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद फिर मंदिर में जाकर छिप गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed