फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Anantnag of Valley jammu kashmir

Target Killing: अनंतनाग में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने बिहार के युवक की गोलियां मारकर की हत्या

Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

लक्षित हत्या की यह वारदात लोकसभा चुनाव के बीच जबलीपोरा इलाके में हुई। युवक राजू शाह जबलीपोरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था और पकौड़े की रेहड़ी लगाता था। 

विज्ञापन
Terrorist attack in Anantnag of Valley jammu kashmir
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार देर शाम आतंकियों ने बिहार के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। लक्षित हत्या की यह वारदात लोकसभा चुनाव के बीच जबलीपोरा इलाके में हुई। युवक राजू शाह जबलीपोरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था और पकौड़े की रेहड़ी लगाता था। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ आतंकी उसकी रेहड़ी पर आए और गोलियां बरसा कर भाग गए। राजू के गर्दन और पेट में गोलियां लगीं। लोगाें ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्तों की मदद से पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

Terrorist attack in Anantnag of Valley jammu kashmir
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
जम्मू-कश्मीर में इस साल गैर कश्मीरियों पर लगातार तीसरा आतंकी हमला

कश्मीर में आतंकी लक्षित हत्या के तहत लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग में बिहार निवासी राजू की हत्या इस साल का गैर कश्मीरियों पर तीसरा हमला है। 7 फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों ने पंजाब के अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह व रोहित मशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

हमले में रोहित घायल हुआ था जिसने आठ फरवरी को दम तोड़ दिया था। 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बीच ही आतंकियों ने शोपियां जिले में गैर कश्मीरी कैब चालक परमजीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। अब 17 अप्रैल को आतंकियों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है। 

Terrorist attack in Anantnag of Valley jammu kashmir
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

बिजबिहाड़ा : दो संदिग्ध हथियारों संग गिरफ्तार

कश्मीर के अनंतनाग जिले से बुधवार को सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बिजबिहाड़ा में सेना पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान दो संदिग्धों को हथियार, एक हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसे सामान के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने संदेह होने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed