फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack: Four Kashmiri Pandit teachers held in Kheerbhawani temple, know what is the reason

आतंकी हमला: चार कश्मीरी पंडित शिक्षकों को खीरभवानी मंदिर में ठहराया, जानिए क्या है वजह

Fri, 08 Oct 2021 03:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 08 Oct 2021 03:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त चार कश्मीरी पंडितों ने सुरक्षा के लिए आवेदन किया है। इनका कहना है कि वे गुरुवार को श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Terrorist attack: Four Kashmiri Pandit teachers held in Kheerbhawani temple, know what is the reason
जम्मू-कश्मीर के इस स्कूल में आतंकियों ने बरसाईं थी गोलियां - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षकों की आतंकियों द्वारा दिनदहाड़े की गई हत्या से प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी के विभिन्न जिलों में नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत है। कश्मीर के विभिन्न जिलों से कई पंडित कर्मचारियों ने जम्मू का रुख कर लिया है। इस बीच गांदरबल जिले के तुलमुला जोन में तैनात चार कश्मीरी पंडित शिक्षकों की ओर से सुरक्षा खतरा बताए जाने पर उन्हें खीरभवानी मंदिर में सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

विज्ञापन


तुलमुला के जोनल शिक्षा अधिकारी के आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त चार कश्मीरी पंडितों ने सुरक्षा के लिए आवेदन किया है। इनका कहना है कि वे गुरुवार को श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमले: श्रीनगर में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे जम्मू के लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर इन चारों शिक्षकों को अगले आदेश तक कड़ी सुरक्षा घेरा में खीर भवानी मंदिर में रहने को कहा गया है। बडगाम के शेखपोरा में बने ट्रांजिट आवास से भी कुछ पंडित कर्मचारियों ने जम्मू जाने की बात की पुष्टि की है। आल कश्मीरी माइग्रेंट इम्प्लाइज फोरम कश्मीर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्थिति सामान्य होने तक ड्यूटी से छूट देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed