{"_id":"64fb6b07927f846fe50494c4","slug":"terrorist-abu-qasim-wanted-by-india-shot-dead-in-pakistan-occupied-kashmir-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : भारत में वांछित आतंकी अबू कासिम पाक अधिकृत कश्मीर में ढेर, ढांगरी हमले का था मुख्य साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : भारत में वांछित आतंकी अबू कासिम पाक अधिकृत कश्मीर में ढेर, ढांगरी हमले का था मुख्य साजिशकर्ता
Sat, 09 Sep 2023 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:12 AM IST
सार
इस साल सीमा पार से सक्रिय किसी शीर्ष आतंकवादी कमांडर की यह चौथी हत्या है। प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम एक जनवरी को ढांगरी आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।
विज्ञापन
अबू कासिम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में वांछित एक आतंकवादी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। इस साल सीमा पार से सक्रिय किसी शीर्ष आतंकवादी कमांडर की यह चौथी हत्या है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम एक जनवरी को ढांगरी आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। राजौरी जिले के ढांगरी गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 घायल हो गए थे।
विज्ञापन