फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in jammu kashmir

Jammu News: लश्कर के आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
बारामुला। सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी भर्ती माड्यूल का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये चार युवकों को आतंकी संगठन में शामिल करने वाले थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, सुरक्षाबलों ने चक टप्पर में संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान चक टप्पर से क्रेरी की ओर पैदल आ रहे महिला समेत तीन संदिग्ध लोगों को देखा। उनकी तलाशी में चीन निर्मित 3 हथगोले व एके-47 के 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों की पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन व इशरत रसूल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि बारामुला के रहने वाले ये तीनों आतंकी लश्कर के मददगार हैं। उन्होंने क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में चार युवकों की पहचान की थी और निकट भविष्य में उन्हें सक्रिय करके आतंकवादी संगठन में शामिल करने वाले थे। पकड़े गए तीनों लोग क्रेरी के सामान्य क्षेत्र में भर्ती मॉड्यूल के मास्टरमाइंड थे। सक्रिय आतंकवादियों उमर लोन और एफटी उस्मान के संपर्क में भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed