फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in Jammu Kashmir reaching at last stage said DGP

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के अंतिम चरण में पहुंचने से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हैः डीजीपी

Sun, 01 Mar 2020 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 02:38 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवाद के अंतिम चरण में पहुंचने से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। नशे का सहारा लेकर युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
terrorism in Jammu Kashmir reaching at last stage said DGP
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर नकेल कसी गई है लेकिन नशाखोरी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। यह खतरे की घंटी की तरह है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद खात्मे पर पहुंचा तो पाकिस्तान ने युवाओं को नशे के जाल में फंसाने का काम किया। उसी तरह जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भी नशे की लत में फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की ओर से एनडीपीएस जांच, दुष्कर्म/पॉक्सो मामले और सीसीटीएनएस विषय पर आयोजित वर्कशाप में डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में नशे के चलन बढ़ना चिंताजनक है।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद के अंतिम चरण में पहुंचने से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। नशे का सहारा लेकर युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकवाद पर नकेल कसी है, लेकिन उसी रफ्तार से नशा बढ़ रहा है। इसके लिए सप्लाई चेन को ब्लॉक किया जा रहा है। इन मामलों में सफल जांच और अभियोजन पक्ष से बेहतर नतीजे लाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से छोटे मामले में बारीकी से तहकीकात करनी होगी- डीजीपी

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जोर देकर कहा कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस के छोटे से छोटे मामले में बारीकी से तहकीकात करनी होगी। इन मामलों में कोई लापरवाही बरती जाती है तो उसके नतीजे खराब आते हैं, जिसका सीधा असर समाज पर पड़ता है।

आईजीपी क्राइम एमके सिन्हा ने महिलाओं और बच्चों पर हो रहे अपराधों पर प्रकाश डाला। इस तरह की पहली वर्कशाप में स्टेशन हाउस आफिसरों और जांच अधिकारियों को दुष्कर्म, पॉक्सो और एनडीपीएस मामलों में बेहतर ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed