फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror in Peoples After Attack

Jammu News: रियासी में दोबारा गोलाबारी शुरू होने पर दहशत में रहे लोग

विज्ञापन
Terror in Peoples After Attack
दुकानदारों से बात करते चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथुन चक्रवर्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रियासी। शनिवार शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद पाकिस्तान की ओर से सीमांत क्षेत्रों में दोबारा शुरू हुई गोलाबारी से जिले के लोग रात भर दहशत में रहे। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। गोलाबारी का असर जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला।

सभी लोग फोन कॉल और मैसेज कर घरों व दुकानों की बिजली बंद करने को कहने लगे। आसमान में ड्रोन उड़ते दिखाई देने से ज्यादा दहशत पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ने के वीडियो आने लगे। रात दस बजे पुलिस ने वाहन के जरिए लोगों को बिजली बंद रखने के आदेश देने शुरू कर दिए। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया। रविवार सुबह तक लोग घबराहट की स्थिति में रहे वहीं, पूरा दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन




रविवार होने के कारण ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं। जिन दुकानदारों ने दुकानें खोली थीं, वे भी शाम पांच बजे तक दुकानें बंद कर घर चले गए। शाम को दवा विक्रेता ही दुकानें खोल बैठे रहे। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रधान मिथुन भारती ने दुकानदारों के साथ बैठक की और कहा कि किसी भी स्थिति में घबराए नहीं। इधर-उधर भागने के बजाय सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। वहीं, प्रशासनिक आदेश का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed