{"_id":"63d79c91a7fda74aa24105c8","slug":"terror-hideout-busted-in-pulwama-four-terrorists-arrested-security-forces-recovered-weapons-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चार दहशतगर्द गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चार दहशतगर्द गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार
Mon, 30 Jan 2023 04:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 04:02 PM IST
सार
पुलवामा में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पुलवामा मुठभेड़
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा जिले में आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सोमवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में तलाशी अभियान चलाकर चार आतंकियों को पकड़ा है। उनके पास कई हथियार बरामद किए गए है। इन दिनों कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा होने के कारण अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
पुलवामा में पुलिस अधिकारी ने बताय कि अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे तो आतंकी ठिकाना दिखाई दिया।
विज्ञापन
वहां से चार आतंकियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकानों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है। इन दिनों कश्मीर में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसमें भाग लेने के लिए देश भर के कई पार्टियों के नेता भी पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन