फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror Hideout Busted By kishtwar Police Natas Dool forest area jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने से मिलीं जिलेटिन की 25 छड़ें, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Mar 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Terror Hideout Busted By kishtwar Police Natas Dool forest area jammu kashmir
आतंकी ठिकाने से मिलीं जिलेटिन की 25 छड़ें - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से जिलेटिन की 25 छड़ें, तीन डेटोनेटर पिन, दो बैग व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को जिले के दूल जंगल इलाके में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और मिले ठिकाने को ध्वस्त किया। जहां से जिलेटिन की 18 छड़ें(200 ग्राम प्रति छड़), सात छड़ें(390 ग्राम प्रति छड़) बरामद हुईं। साथ ही अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जानिए श्रीनगर हमले में जवानों ने क्यों नहीं की जवाबी कार्रवाई, देखिए आतंकियों की कायरता की ये तस्वीर    

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आतंकी संगठन घाटी को दहलाने के लिए तरह-तरह की साजिशें रच रहे हैं। जिलेटिन की छड़ों की बरामदगी से पहले बीते दिनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रावलपोरा में मुठभेड़ में मारे गए जैश कमांडर आतंकी विलायत हुसैन उर्फ सज्जाद अफगानी के पास से चीन निर्मित स्टील की 36 गोलियां मिली थीं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अपने वाहनों, बंकरों और जवानों की बुलेट प्रूफिंग क्षमता को और मजबूत किया है। स्टील की यह गोलियां सामान्य बुलेफ प्रूफ वाहनों और जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदने की क्षमता रखती हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में अब जो वाहन और जवान तैनात किए जा रहे हैं उनमें सुरक्षा की एक परत और बढ़ा दी गई है। सामान्य तौर पर एके सीरीज राइफल्स में इस्तेमाल होने वाली गोलियां व अन्य विस्फोटक पर चीनी तकनीक से हार्ड स्टील कोर की परत चढ़ाई जा रही है। इससे गोलियों में भेदने की क्षमता बढ़ जाती है। हाल ही में जैश कमांडर सज्जाद अफगानी के पास से मिले कारतूस जिसे आर्मर पियर्सिंग (एपी) कहा जाता है, कठोर स्टील या टंगस्टन कार्बाइड से निर्मित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed