{"_id":"5bc0d644bdec2269aa2a0b06","slug":"terror-funding-nia-raided-on-many-locations-of-srinagar-resident-seized-18-lakh-cash-and-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने दिल्ली में कई जगहों पर की छापेमारी,18 लाख कैश समेत अहम दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने दिल्ली में कई जगहों पर की छापेमारी,18 लाख कैश समेत अहम दस्तावेज जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
NIA
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए ने फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के आतंकी फंडिंग मॉड्यूल मामले में शुक्रवार को दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई हिलाल अहमद राथर के लाजपत नगर स्थित आवास और ऑफिस परिसरों पर की गई। हिलाल मूल रूप से श्रीनगर का रहने वाला है। छापेमारी के दौरान 18 लाख नकद, 6 मोबाइल फोन, सिम और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 जुलाई 2018 को एफआईएफ के खिलाफ आतंकी फंडिंग को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पता चला कि नई दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी मोहम्मद सलमान लगातार दुबई स्थित एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में था और बाद में उसका संपर्क एफआईएफ के डिप्टी चीफ से हो गया। एफआईएफ पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट लश्कर ए ताइबा का मुखौटा संगठन है।
आरोपी को हवाला के जरिए एफआईएफ ऑपरेटरों और उनके सहयोगियों से पैसा मिलता था जिसका इस्तेमाल वह देश में दहशतगर्दी और आतंकी गतिविधियों में करता था। एफआईएफ को 2010 में अमेरिका ने आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था। इस मामले में अब तक दिल्ली के मोहम्मद सलमान, मोहम्मद सलीम और श्रीनगर निवासी सज्जाद अहमद वानी को गिरफ्तार किया गया है।