{"_id":"6649d6620dc21185560d8237","slug":"terror-attacks-lg-manoj-sinha-said-security-forces-given-free-hand-to-bring-perpetrators-to-justice-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Attacks: उपराज्यपाल ने कहा- आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Attacks: उपराज्यपाल ने कहा- आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट
Sun, 19 May 2024 04:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 04:07 PM IST
सार
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवादी हमलों में शामिल अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने रविवार को शोपियां और पहलगाम में आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इन आतंकी हमलों में शामिल अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन
बारामुला में लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले शनिवार की रात आतंकवादियों ने दो हमलों को अंजाम दिया। इसमें शोपियां में एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई और पहलगाम में राजस्थान के एक पर्यटक दंपत्ति को गोलियों से लहूलुहान कर दिया। घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने एक बयान में कह, 'आंतकवादियों द्वारा पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की नृशंस हत्या बहुत ही निंदनीय घटना है। वह एक जमीनी स्तर के नेता थे और लोगों के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।'
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ जघन्य हमला भी दुखद है। उन्होंने कहा, 'मैंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को घायल दपंत्ति को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है और आतंकवादियों को जल्द ही सजा दी जाएगी। कहा, 'सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है। मुझे सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी पर पूरा भरोसा है और इस हमले के अपराधियों को जल्द ही सजा दी जाएगी।' वे तत्व जो आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बल उन तत्वों की भी तलाश कर रहे हैं जो आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।'