{"_id":"5f0716a88ebc3e63841b7ab5","slug":"terroist-attack-on-crpf-in-ladhoo-pampore-in-awantipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सेना पर हमला, जवान घायल, क्रॉस फायरिंग में एक महिला भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सेना पर हमला, जवान घायल, क्रॉस फायरिंग में एक महिला भी जख्मी
Fri, 10 Jul 2020 12:46 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में वीरवार की शाम आतंकियों ने सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के काफिले पर हमला किया। इसमें एक जवान तथा एक महिला घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि ख्रीव से सेना का काफिला जा रहा था। इसमें शामिल एक एंबुलेंस पर आतंकियों ने अवंतीपोरा के लेथपोरा इलाके के लाडू मोड़ पर एक मस्जिद के पास से अंधाधुंध फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इसके बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी हालत स्थिर है। क्रास फायरिंग में एक महिला भी घायल हुई। इसकी शिनाख्त लाडू इलाके की रफीका बानो के रूप में हुई है। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन