{"_id":"5f5da8c88ebc3e5665435a0d","slug":"territorial-army-soldier-shakir-manzoor-family-pleading-with-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहृत जवान शाकिर मंजूर के परिवार की आतंकियों से गुहार, 'अगर मार दिया है तो शव लौटा दें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत जवान शाकिर मंजूर के परिवार की आतंकियों से गुहार, 'अगर मार दिया है तो शव लौटा दें'
Sun, 13 Sep 2020 10:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
terrorists abducted shakir manzoor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों द्वारा अगवा किए गए सैन्य जवान शाकिर मंजूर का 38 दिन बाद भी कई सुराग नहीं लग पाया। परिवार और सेना तलाश में जुटी है। अब परिवार ने आतंकियों से अपील की है कि जवान को छोड़ दें। अगर मार दिया है तो उसका शव लौटा दें। ताकि वे उसे आखिरी बार देख सकें और दफन कर सकें।
सैन्य जवान शाकिर मंजूर निवासी गांव रिझीपोरा का आतंकियों ने 2 अगस्त को अपहरण कर लिया था। कुलगाम गांव में उनकी कार जली मिली थी। 5 अगस्त को कपड़े शोपियां के लंढौरा इलाके में मिले थे। जवान के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि 2 अगस्त से उन्होंने घटनास्थल के आसपास के लगभग 60 किलोमीटर के इलाके को खंगाल दिया है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
बता दें, जवान के अपहरण के कुछ दिनों बाद एक ऑडियो संदेश भी वायरल हुआ था। इसमें खुद को आतंकी बताने वाले ने दावा किया था कि उन्होंने जवान को मारकर अज्ञात स्थान पर दफना दिया है।
विज्ञापन
लेह की महिला का शव पाकिस्तानी रेंजरों ने लौटाया
वहीं, दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी पर सेना को पाकिस्तानी रेंजरों ने एक महिला का शव सौंपा है। लेह की रहने वाली महिला का शव पीओके में बरामद हुआ था।

महिला की शिनाख्त तुरतुक लेह की रहने वाली खैरु निशा पुत्री मोहम्मद इब्राहिम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को वह अपने घर के करीब एक नाले में डूब गई थी जिसके बाद लगातार उसकी तलाश जारी थी।
सूत्रों ने बताया कि पीओके में उसका शव बरामद होने के बाद पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा जारी की गई तस्वीरों से महिला की शिनाख्त हो पाई। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने की।
सूत्रों ने बताया कि पीओके में उसका शव बरामद होने के बाद पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा जारी की गई तस्वीरों से महिला की शिनाख्त हो पाई। इसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने की।