{"_id":"6349be68d82c9e1e3442c70d","slug":"terrist-jammu-news-jmu270210099","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हार इलाके में रिहा आतंकी से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हार इलाके में रिहा आतंकी से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कठुआ से दो अक्तूबर को स्टिकी बम के साथ गिरफ्तार किए गए आतंकी जाकिर से असलहा बरामदगी के बाद मल्हार इलाके में रिहा आतंकी से पूछताछ की गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले में संदिग्ध लोगों को लगातार फॉलोअप में ले रही हैं। युवाओं को बरगलाने से लेकर अन्य लोगों के संपर्क में आने की संभावना को लेकर जाकिर से लगातार जेआईसी में भी पूछताछ जारी है।
90 के दशक में आतंकवाद का गढ़ माने जाने वाले मल्हार इलाके में आतंक के एक सोचे समझे नेटवर्क को स्थापित करने का प्रयास सामने आया है। ऐसे में इस इलाके में पूर्व में आतंक से जुड़े लोगों को लगातार निगरानी में रखा गया है। इसी क्रम में मल्हार इलाके में रिहा आतंकी से पूछताछ की गई है। उधमपुर ट्विन बम धमाकों के बाद कठुआ पुलिस ने दो अक्तूबर को कठुआ से बिलावर के मलाड़ निवासी जाकिर को स्टिकी बम और कैश के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जाकिर की निशानदेही पर पुलिस ने सप्ताह भर के भीतर तीन और स्टिकी बम और तीन आईईडी उसके गांव से बरामद किए थे।
आतंक की यह खेप एक बार फिर ड्रोन के जरिए हीरानगर सेक्टर से पहुंचाई गई थी। पिछले डेढ़ साल में अंतरराष्ट्रीय सीमा में लगातार ड्रोन गतिविधियां बढ़ चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह भी सामने आ चुका है कि राजबाग और हीरानगर समेत हाईवे के पार तक ड्रोन कई बार पिन प्वाइंट लोकेशन पर हथियारों की खेप उतार चुके हैं, जिसकी समय रहते भनक तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को गुरदासपुर में बीएसएफ की ओर से आईबी पार कर भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन को गिराए जाने के बाद हीरानगर सेक्टर में सक्रियता फिर बढ़ा दी गई है। आसमान की निगरानी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध लोगों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रोजाना औचक नाके लगाकर जांच की जा रही है।