{"_id":"6490b4c4395bd67d83097b67","slug":"tenth-result-declare-samba-news-c-10-1-jam1029-143754-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10वीं के परिणाम घोषित होने पर बिश्नाह में खुशनुमा रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10वीं के परिणाम घोषित होने पर बिश्नाह में खुशनुमा रहा माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनय तरगोत्रा ने 98 प्रतिशत अंक पाकर किया रोशनसंवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं कक्षा के सोमवार को घोषित हुए परिणामों में बिश्नाह क्षेत्र के बच्चों ने अच्छे अंक लाकर माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कस्बे के वार्ड 6 में रहने वाले विनय तरगोत्रा पुत्र विजय तरगोत्रा को 10वीं में सबसे ज्यादा 98% अंक मिले हैं। इस उपलब्धि से उनके वार्ड में खुशी का माहौल है।
वहीं, बिश्नाह की छात्रा सोनिया चौहान पुत्री वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौहान ने 95% अंक हासिल किए है। सोनिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों तथा माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि 10वीं में अच्छे अंक लाने के लिए वह कड़ी मेहनत करती थीं, और अपना अधिक से अधिक समय पढ़ाई में लगाती थीं। सोनिया ने बताया कि वह भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं और लोगों की सेवा करना चाहती हैं। इसी लक्ष्य को लेकर वह लगन से पढ़ाई कर रही हैं।
वहीं, बिश्नाह की रिया चौहान ने भी 10वीं की परीक्षा में 95% अंक लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कृष्ण गुप्ता पुत्र सनी गुप्ता निवासी बिश्नाह ने भी 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90% अंक हासिल कर अपने माता-पिता तथा कस्बे का नाम रोशन किया है। बच्चों के आए अच्छे अंकों को देखकर अभिभावकों के चेहरों पर खुशी एवं संतोष के भाव हैं। अभिभावकों ने अपने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।