फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tenth result declare

Jammu News: मुस्कान के पिताजी हवलदार, खुद बनना चाहती हैं आईपीएस अधिकारी

विज्ञापन
Tenth result declare
सीमावर्ती गांव भोली चक्क की बेटी ने 10वीं में पाए 95 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

बोलीं - शहरों जैसी सुविधा न मिलने से हुई दिक्कत, कड़ी मेहनत से मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों में गांव भोली चक्क की मुस्कान चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुस्कान ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में शहरों की तरह शिक्षा प्राप्त करने की अधिक सुविधा नहीं होने से दिक्कत जरूर आती है, लेकिन कड़ी मेहनत करने से सफलता भी मिलती है।

मुस्कान के पिता श्याम लाल पुलिस में हवलदार है, और मुस्कान आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। मुस्कान की सफलता पर घर में खुशी का माहौल है। उसके सनशाइन सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य शमा कुमारी व शिक्षक सोमनाथ सहित अन्य बधाई देने के लिए घर पहुंच थे। वहीं, आरएस पुरा कस्बे स्थित नई बस्ती वार्ड छह की जानवी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। जानवी ने कहा कि इससे अधिक अंक आने की संभावना थी, लेकिन उसी से संतोष करना पड़ रहा है। जानवी ने बताया कि बिना किसी ट्यूशन के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा प्राप्त की है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल के शिक्षकों व माता-पिता को दिया है। पिता पवन शर्मा व माता नीशू काफी खुश हैं। जाह्नवी डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed