{"_id":"580511024f1c1b726b702d67","slug":"tension-in-valley-continues-on-101st-day-60-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी लगातार 101वें दिन तनाव बरकरार, 60 उपद्रवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी लगातार 101वें दिन तनाव बरकरार, 60 उपद्रवी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सोमवार को भी हिंसा जारी रही। उपद्रवियों ने श्रीनगर के कमरवारी इलाके में अलगाववादियों के बंद के फरमान को दरकिनार कर सड़क पर निकले दो टैक्सी (सूमो) जला दीं। पुलिस ने आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। छह उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है।
उत्तरी कश्मीर के ओल्ड बारामुला से 35 लोगों सहित सोमवार को कुल 60 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।सोमवार को सुबह दो वाहन सवारियां लेकर श्रीनगर आ रहे थे। कमरवारी इलाके में मंडी क्रासिंग के पास उपद्रवियों ने इन दोनों वाहनों को रोक लिया। सवारियों को उतारने के बाद उनमें आग लगा दी।
पुलिस ने पारिमपोरा थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को पारिमपोरा से लेकर कमरवारी इलाके तक सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि, कोई गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घाटी के अन्य इलाकों में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन इलाके के सनत नगर, जवाहर नगर, राजबाग तथा विशंभर नगर में कुछ दुकानें खुलीं।
विज्ञापन
टीआरसी तथा बटमालू के पास पटरी वालों ने भी कारोबार किया। लाल चौक और आसपास निजी वाहन सड़कों पर दिखे। हालांकि, अब भी ज्यादातर दुकानें तथा पेट्रोल पंप बंद हैं।हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक की रिमांड 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मीरवाइज को चश्माशाही सब जेल में रखा गया है।