फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   tension after grenade attack in Poonch

पुंछ में दशनामी अखाड़े में ग्रेनेड हमले से उबाल

Sun, 14 Aug 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Sun, 14 Aug 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
tension after grenade attack in Poonch
- फोटो : Amar ujala

पुंछ में दशनामी अखाड़े के बाहर ग्रेनेड हमले से जबर्दस्त उबाल है। भाजपा, कांग्रेस सहित हिंदूवादी संगठनों ने इसकी निंदा की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी यात्राओं की सुरक्षा मुकम्मल बनाने की मांग की है। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल तथा विहिप ने चेताया है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पाक के इशारे पर रियासत में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वह अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होने पाएगा। सरकार स्थितियों पर पैनी निगाह रखे हुए है। हर हाल में देश विरोधी ताकतों को परास्त किया जाएगा। जम्मू संभाग के लोग आपसी भाईचारे तथा सद्भाव की हमेशा से मिशाल पेश करते रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों को सख्ती से कुचला जाएगा। किसी भी कीमत पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार से सभी एहतियाती उपाय करने को कहा ताकि यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक के इशारे पर माहौल खराब करने की कोशिश

tension after grenade attack in Poonch

पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि रियासती सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अब जम्मू संभाग की यात्राओं को निशाना बनाया जा रहा है। पहले अमरनाथ यात्रा पर मार पड़ी और अब बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया गया। भाजपा मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। 

उसे यह बताना होगा कि सत्ता जरूरी है या फिर लोगों की धार्मिक आस्था को सुरक्षित रखना। कहा कि कांग्रेस आपसी भाईचारे के बढ़ावा के लिए अभियान चलाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है। अब बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। सरकार हर हाल में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed