{"_id":"64580c4bc6c228bcd50fd438","slug":"tender-invite-repair-water-coolers-jammu-news-c-10-jam1008-110637-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाटर कूलरों की मरम्मत को फिर से टेंडर आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाटर कूलरों की मरम्मत को फिर से टेंडर आमंत्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में खराब वाटर कूलरों की मरम्मत के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले किसी ने भी भाग नहीं लिया था। इस कारण प्रक्रिया बंद हो गई। अप्रैल के बाद अब फिर टेंडर आमंत्रित किए गए। शर्तों को पूरा करने के बाद काम आवंटित होगा और वाटर कूलरों की मरम्मत हो पाएगी।
शहरभर में 250 से ज्यादा वाटर कूलर है। इसमें 100 से ज्यादा खराब हैं। कुछ वाटर कूलर दो से तीन साल से शोपीस बने है। कुछ जगहों से वाटर कूलरों को मरम्मत के लिए ले जाया गया। मगर काम नहीं हो पाया। गर्मी में लोग वाटर कूलरों से ठंडा पानी पीते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी लाभान्वित होते हैं। हर बार सदन की बैठक में वाटर कूलर खराब होने पर हंगामा होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो पा रहा। इस बार मई में सुविधा देने का दावा था।
दोबारा से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। चार से पांच दिन के अंदर मरम्मत शुरू हो जाएगी। लोगों को गर्मी में ठंडा पानी पिलाया जाएगा।
- राजिंदर शर्मा, मेयर