{"_id":"61ba383d810443293c48e1ce","slug":"ten-visually-impaired-children-found-infected-in-jammu-the-cook-of-the-residential-school-also-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना केस: जम्मू में दस दृष्टिबाधित बच्चे संक्रमित मिले, आवासीय स्कूल का रसोइया भी पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना केस: जम्मू में दस दृष्टिबाधित बच्चे संक्रमित मिले, आवासीय स्कूल का रसोइया भी पॉजिटिव
Thu, 16 Dec 2021 02:03 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:03 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जम्मू के अपर रूपनगर जानीपुर में 10 दृष्टिबाधित बच्चे और स्कूल का रसोइया कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से इलाके में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के अपर रूपनगर जानीपुर में 10 दृष्टिबाधित बच्चे और स्कूल का रसोइया कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जानीपुर पुलिस स्टेशन के तहत लुइस ब्रेल मेमोरियल रेजीडेंशनल स्कूल फार साइटलेस गर्ल्स/ब्वायज स्कूल में 11 संक्रमित मिलने से पूरी लेन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमित बच्चों की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 18 से कम उम्र के चलते इन्हें कोविड वैक्सीन भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पहले एक बच्चा संक्रमित मिला, जिसके पांच दिन बाद स्कूल के अन्य 25 बच्चों और सदस्यों के आरटी पीसीआर परीक्षण कराए गए। इसमें 11 संक्रमित मिले हैं। बाकी स्टाफ को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है। अपर रूप नगर स्थित माइक्रो कंटेनमेंट जोन लेन में आपात सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों की देखभाल की व्यवस्था की गई है। शहर में कोविड दूसरी लहर के कई महीनों बाद एक ही स्थान पर एक साथ इतने संक्रमित मामले मिले हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार एक ही स्थान पर दस से अधिक संक्रमित मामले मिलने से आशंका है कि वहां वायरस का डेल्टा प्लस प्रारूप मौजूद है, जिससे सभी लोग उसकी चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 147 संक्रमित, 3 की मौत
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 147 लोग कोविड संक्रमित मिले। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में एक और कश्मीर संभाग में दो लोगों की कोविड से मौत हुई है। प्रदेश में राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 47 मामले मिले हैं, जकि जम्मू में 20 मामले मिले। प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में 1446 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4503 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।