फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ten more cases of Omicron infection were reported in Jammu and Kashmir in a single day

अलर्ट : जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन में ओमिक्रॉन संक्रमण के और दस मामले आए सामने

Wed, 12 Jan 2022 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 02:04 AM IST
सार

घाटी में गर्भवती समेत दो स्थानीय व तीन पर्यटकों में मिला नया वैरिएंट, पांच अन्य जम्मू के।  सात माह बाद चौबीस घंटे में 1148 मिले नए कोविड संक्रमित, जम्मू संभाग में दो की मौत।

विज्ञापन
Ten more cases of Omicron infection were reported in Jammu and Kashmir in a single day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक ही दिन में ओमिक्रॉन के दस नए संक्रमित मिले। इनमें कश्मीर घाटी में गर्भवती महिला समेत पांच और इतने ही जम्मू के लोग शामिल हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रॉन के अब तक कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। पहले के तीन मामले जम्मू के थे।

विज्ञापन


वहीं, पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में सात माह बाद रिकॉर्ड 1148 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं, जिसे जम्मू-कश्मीर में तीसरी लहर की चिंताजनक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच जम्मू संभाग में दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार को नागरिक सचिवालय के 26 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर में जो पांच ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं उनमें बारामुला के उड़ी की रहने वाली एक गर्भवती महिला, शोपियां में एक तथा दो महाराष्ट्र व गुजरात का एक पर्यटक शामिल हैं। कश्मीर के स्वास्थ्य निदेशक मीर मुश्ताक ने ट्वीट में कहा कि पांच मामलों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसलिए लोग सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें। सूत्रों के अनुसार जम्मू के पांच मामलों में दो छन्नी हिम्मत, एक कनाल रोड और दो जम्मू शहर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल संक्रमित मामलों में जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सिर्फ 5 फीसदी रैंडम मामले ही लिए जाते हैं, जिससे आशंका है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। सभी मामलों में प्रोटोकॉल के तहत संपर्क की तलाश की जा रही है। कुछ नए मामले ओमिक्रॉन कोड से मेल नहीं खा रहे हैं।

जम्मू सचिवालय के 36 कर्मचारी चपेट में
प्रदेश में मंगलवार को जिला जम्मू में सर्वाधिक 301 संक्रमित मामले मिले। इनमें 26 कर्मचारी अकेले जम्मू नागरिक सचिवालय में संक्रमित मिले हैं।  राजधानी श्रीनगर में 256, बारामुला में 94, बडगाम में 59, कुपवाड़ा में 27, अनंतनाग में 18, बांदीपोरा में 19, कुलगाम में 13, उधमपुर में 77, राजोरी में 29, डोडा में 10, कठुआ में 64, सांबा में 26, पुंछ में 45, रामबन में 13 और रियासी में 71 संक्रमित मामले मिले हैं। रियासी में कुल मिले संक्रमित मामलों में से 33 यात्री हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4810 पहुंच गया है। अब तक 4546 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

होटल बुकिंग पर ही चिनैनी से आगे बढ़ सकेंगे पर्यटक
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में होटल बुकिंग के प्रमाण के बिना किसी भी पर्यटक को शाम पांच बजे के बाद चिनैनी से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर इंदु कंवल चिब ने आदेश जारी किया है। दिन के समय पिकनिक मनाने वालों को शाम चार बजे के बाद चिनैनी से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। होटल बुकिंग कराने वालों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। संवाद


मेंढर में एसबीआई की शाखा बंद
राजोरी जिले के मेंढर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है।
उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।
 
जम्मू विश्वविद्यालय में सभी परीक्षाएं स्थगित
कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परास्नाततक (पीजी) के सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ बीएड के दूसरे सेमेस्टर, बीएससी नर्सिंग तीसरे वर्ष सहित अन्य सभी परीक्षाओं को स्थगित किया है। मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी मनोज धर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तर बैठक हुई। इसमें बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए सभी परीक्षाओं को फिल्हाल स्थगित करने का फैसला लिया है। जेयू प्रबंधन स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि जल्द जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed