फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temprature in jammu hiked, power cut and water supply low in city

जम्मू में पारे ने दिखाया दम, बिजली गायब तो पानी मिला कम, तापमान 43 डिग्री पहुंचा

Sun, 09 Jun 2019 07:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 09 Jun 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
temprature in jammu hiked, power cut and water supply low in city
भीषण गर्मी में नहर में आनंद लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली कटों में कोई राहत नहीं मिल रही है। रविवार को शहर का तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। तेज गर्मी के बावजूद बिजली विभाग लोगों को राहत नहीं दिला पा रहा है। शहर में छह से आठ घंटे के कट लगे। पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं हो पा रही है। विद्युत लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ट्रिप करते रहे। इस कारण लोगों को गर्मी की तपिश से काफी परेशान होना पड़ा। दोपहर के समय बिजली लोड 1140 मेगावाट पहुंच गया। शाम के समय लोड 1220 मेगावाट रहा।  कट लगने पर लोग काफी परेशान हुए हैं। लोगों को समय व्यतीत करने घरों में खुली जगहों में आना पड़ा। 
विज्ञापन


जम्मू में रविवार को पारा उछलकर 43 डिग्री के पार पहुंचने से गर्मी से हाहाकार की स्थिति बनी रही। पिछले चौबीस घंटों में करीब तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। सड़कों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई और बाजारों में दोपहर को सन्नाटा रहा। सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्म हवाओं ने खासतौर पर दोपहिया चालकों और राहगीरों को अधिक परेशान किया।  
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान शनिवार के 40.8 डिग्री से बढ़कर रविवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बिजली कटौती व अघोषित कटौती ने लोगों में गर्मी से मचे हायतौबा को हाहाकार में बदलकर रख दिया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहने से अच्छी खासी ठंडक का एहसास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को रियासत का मौसम साफ रहेगा और तापमान में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 1100 मेगावाट से ज्यादा लोड होने पर बिजली बंद हो रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी, कूलरों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे लोड बढ़ रहा है। 

बिजली कटों के विरोध में किया प्रदर्शन
हजुरीबाग और आनंदनगर के लोगों ने बिजली कटों के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिजली कटों से वे परेशान हैं। विद्युत विभाग समस्या का हल नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। दोपहर के समय गर्मी बढ़ती है तो बिजली गुल होती है। इससे परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का निदान किया जाए। डिगयाना, शास्त्रीनगर और संजय नगर इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या भी आ रही है। रात में कटौती होने से लोग सो भी नहीं पा रहे हैं।

तालाब टिल्लो में सात घंटे कट
तालाब टिल्लो में लोग बिजली कटों से काफी परेशान हैं। दिन के समय भी कट लग रहे हैं और रात को भी बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि विभाग को सूचित किया गया है मगर समस्या का निदान नहीं हो पाया है। छह से सात घंटे के कट लग रहे हैं। 

जरूरत से कम मिला लोगों को पानी 
लंबे बिजली कटों के कारण पेयजल आपूर्ति शहर में खूब बाधित हुई है। लोगों को शनिवार को भी 30 से 40 मिनट तक ही पानी मिला है। कट लगने के बाद वोल्टेज लो हो जा रही है। इस कारण मोटरें नहीं चल रही है। लोड बढ़ने पर ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। नलों में जरूरत के हिसाब से पानी न आने के कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी परेशानी आ रही है। शनिवार को भी पीएचई विभाग की मोटरें 10 घंटे तक बंद रही है। दोपहर बीच-बीच में कट लगते रहे हैं। आने वाले समय में गर्मी यूं ही बढ़ती है तो पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed