फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Temple decorated with flowers

वैष्णो देवी: चैत्र नवरात्र पर फूलों से सजाया गया माता का दरबार

Sat, 09 Apr 2016 06:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Sat, 09 Apr 2016 06:31 AM IST
विज्ञापन
Temple decorated with flowers
प्राचीन गुफा की पूजा करते पुजारी - फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से माता वैष्णो देवी के दरबार में पहले नवरात्र पर शत चंडी महा यज्ञ का आयोजन किया गया। रामनवमी पर पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा। सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि भवन, अटका और आसपास के क्षेत्र में फूलों से विशेष सजावट की गई है। नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड पर धूमधाम से चैत्र नवरात्र पर विशेष पूजा कार्यक्रम शुरू हो गया। हर साल की तरह माता वैष्णो, माता कालका, माता सरस्वती और गणेश की मूर्तियां बना कर यहां पूजा-अर्चना की गई। यह आयोजन कसबे की मां दुर्गा समिति की तरफ से किया जाता है।
विज्ञापन


सर्व प्रथम माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीर चंद ने यहां के भूमिका मंदिर से ज्योति जलाकर रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्य बाजार के रास्ते से माता के जयकारे लगाते हुए बस स्टैंड पर बने पंडाल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ज्योति प्रज्ज्वलित की। उनके साथ दुर्गा समिति के सदस्य दीपू परोच, शाम पादा, विनय हीरा, शंकर डोगरा, राजेंद्र हीरा, शाम बडू, विजय आदि लोग मौजूद थे। इस दुर्गा पूजा में हर रोज सुबह 8:30 बजे और रात 8:00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालु आपनी हाजिरी लगा सकेंगे। वहीं मां के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed