फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temple decorated on Janmashtami, many tableaux taken out at many places

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, कई जगहों पर निकाली कई झांकी

विज्ञापन
Temple decorated on Janmashtami, many tableaux taken out at many places
आरएस पुरा। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दबलैड़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन करवाया। रविवार को नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसका पूरे गांव में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने राधा कृष्ण मंदिर से करवाया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री राधा कृष्ण की झांकियां रही। शोभायात्रा का विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत के साथ प्रसाद वितरित किया गया। झांकी गांव के राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई और गांव के विभिन्न स्थानों से होती है वापस मंदिर में संपन्न हुई। कृष्ण महिमा का गुणगान करते श्रद्धालु झांकी के साथ गांव में विभिन्न जगहों से होते हुए मंदिर में पहुंचे। झांकी के दौरान राधा कृष्ण के रूप में सुंदर सजे रथ में बैठाया गया था। उसके पीछे एक पालकी में भी बाल श्री कृष्ण की मूर्ति को रखा गया। आतिशबाजी और पटाखों के साथ निकली शोभायात्रा से गांव में श्री जन्माष्टमी की धूम शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विजय में मुरली, मक्खन, मिश्री की खरीदारी
विजयपुर। जन्माष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने रविवार को बाजार से राधा-कृष्ण भगवान के बस्तर, मुरली, मक्खन, मिश्री की खरीदारी की। आज होने वाले उपलब्ध को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को विभिन्न राधा कृष्ण मंदिरों में साफ सफाई की गई। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कई जगहों पर लंगर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में भी आयोजन की तैयारी पूरी
जयौडियां। जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण मंदिर कैंप खौड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। खौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश रैना ने बताया कि गांव तथा व्यापार मंडल के सभी लोग सोमवार को जन्माष्टमी के दिन राधा कृष्ण मंदिर में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उधर, ढोकखालसा में बच्चे जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण की वेशभूषा में देखे गए। एक बच्चे विनय कुमार ने बताया कि उनकी दोनों बहनों ने श्री कृष्ण की वेशभूषा उसे पहनाई है। उसने बताया कि उसे यह सब करना बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर में लोगों ने खास तैयारी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र मे जन्माष्टमी पर्व को लेकर करके खास तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना और भंडारा की व्यवस्था की गई है। जन्माष्टमी पर्व पर रविवार को बाजारों से लोगों ने खरीदारी की। इसके बाद घरों में भी जन्माष्टमी पर्व को मनाने के लिए विशेष तैयारियां की है। कस्बे के मेन चौक राघा कृष्ण मंदिर और राम मंदिर पूली वाले मंदिर में कई कार्यक्रम होंगे। भगवान कृष्ण के जन्म के समय पूजा अर्चना होगी। राम मंदिर पूली वाले कमेटी के सदस्य शिव महाजन ने बताया जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में विशेष रूप से पूजा अर्चना और भंडारा का आयोजन किया जाऐगा।

नौशेरा में निकाली गई झांकी
नौशेरा। जन्माष्टमी के मौके पर महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई। जो शिव मंदिर राजल से वाया राम मंदिर थाती से होते हुए शिव मंदिर हंजाना पहुंची। वाहनों को सजा कर राधा-कृष्ण के वेश में बच्चे शोभायमान हो रहे थे। इसका कई जगहों पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed