फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature dropped due to rain in many areas of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से तापमान में आई गिरावट.. 22 मई को घाटी में बरसात होने की संभावना

Fri, 19 May 2023 04:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:15 AM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। श्रीनगर में जी 20 की बैठक के शुरू होने के दिन 22 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
temperature dropped due to rain in many areas of Jammu and Kashmir
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन


श्रीनगर में जी 20 की बैठक के शुरू होने के दिन 22 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। कश्मीर संभाग के श्रीनगर, पहलगाम, काजीगुंड, कुपवाड़ा, गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के बनिहाल, कटड़ा, भद्रवाह, राजोरी, अखनूर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना हो गया। श्रीनगर में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 20 4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहकर 16 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 8 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकि सामान्य से करीब आठ डिग्री कम है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 30 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जोकि सामान्य से करीब चार डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed