{"_id":"572b571e4f1c1b04575cd049","slug":"temperature-down-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बादलों ने मौसम में घोली ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बादलों ने मौसम में घोली ठंडक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 05 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरे दिन भी रियासत के कई हिस्सों में बारिश होने और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही, पारा सामान्य से नीचे रहने से मौसम ठंडा भी हो गया है। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई है।
मौसम में आए बदलाव से राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से कम होने से लोग खुशगवार मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम से बिजली ढांचे पर ओवरलोड कम होने से बिजली कटौती में भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार को 8.5 एमएम बारिश हुई। रियासत में सबसे ज्यादा 11.6 एमएम बारिश कोकरनाग में रिकार्ड की गई है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में भी बारिश होने से तापमान लगातार सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 21.9 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार छह मई शुक्रवार को रियासत के कई हिस्सों में बारिश होगी और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि सात से नौ मई तक मौसम साफ रहेगा और दस मई से रियासत का मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा।